नाम बदलने का विज्ञापन अख़बार में कैसे दें

Name change ad in newspaper — sample in Hindi

नाम बदलने के लिए आम तौर पर पहले शपथ पत्र (एफ़िडेविट) बनवाया जाता है, फिर वही सूचना अख़बार में छपवाई जाती है। गज़ट या पासपोर्ट के लिए अक्सर दो अख़बार चाहिए होते हैं — एक अंग्रेज़ी और एक हिंदी या स्थानीय भाषा का।

विज्ञापन का नमूना

अपनी जानकारी भरें →
हिंदी

मैं, [पुराना नाम], पुत्र/पुत्री [पिता का नाम], निवासी [पूरा पता], ने अपना नाम बदलकर [नया नाम] कर लिया है। भविष्य में मुझे [नया नाम] के नाम से जाना एवं पहचाना जाए।

English

I, [OLD NAME], S/o / D/o [FATHER'S NAME], R/o [FULL ADDRESS], have changed my name to [NEW NAME]. All concerned please note that I shall be known as [NEW NAME] for all future purposes.

तरीका

  1. 1शपथ पत्र बनवाएँस्टांप पेपर पर पुराना और नया नाम लिखकर नोटरी से सत्यापित कराएँ।
  2. 2अख़बार में विज्ञापन देंऊपर का नमूना कॉपी करें और नीचे दी गई किसी साइट या अख़बार के दफ़्तर से बुक करें।
  3. 3अख़बार की प्रति संभालेंजिस दिन विज्ञापन छपे, उस दिन का पूरा अख़बार रख लें।
  4. 4ज़रूरत हो तो गज़ट में आवेदन करेंसरकारी रिकॉर्ड के लिए गज़ट अधिसूचना लग सकती है। ताज़ा नियम आधिकारिक ई-गज़ट वेबसाइट पर देखें।

अख़बार चुनें

यहाँ बुक करें

सवाल-जवाब

कितने अख़बारों में विज्ञापन देना होता है?

पासपोर्ट और गज़ट के लिए आम तौर पर दो — एक अंग्रेज़ी और एक हिंदी/स्थानीय भाषा का। केवल स्थानीय काम के लिए एक अख़बार भी चल सकता है।

विज्ञापन कितने दिन में छपता है?

ज़्यादातर क्लासीफ़ाइड विज्ञापन बुकिंग के 1 से 3 दिन में छप जाते हैं।

ये भी देखें